जौनपुर में बड़ा हादसा : मलबे में दबने से 3 बच्चों की मौत, इलाके में सनसनी


जौनपुर । जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी गांव में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया इस हादसे में तीन मासूम बच्चों की दीवार के मलबे में दबने से मौत हो गई। यह खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है ।सूचना मिलते ही एसडीएम केराकत समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया ।उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दिया ।
 मिली जानकारी  उक्त गांव के निवासी महेंद्र यादव ट्रक द्वारा बालू गिरवाया था इस बालू को आज जेसीबी मशीन द्वारा बगल में स्थित बाउंड्रीवाल के अंदर शिफ्ट किया जा रहा था बालू अधिक होने के कारण बाउंड्रीवाल की दीवार गिर पड़ी इसी समय रस्ते से गुजर रहे आयुष 12 वर्ष , अश्जद 6 वर्ष , शिवहरिश 8 वर्ष मलबे में दब गया । ग्रामीणों ने आनन फानन में मलबे को हटाकर बच्चों को बाहर निकाला , एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो दो को जिला अस्पताल लाया गया डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया । एक साथ तीन बच्चों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है । 

Related

news 3038369282503407776

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item