आवेदन पत्र 21 दिसम्बर तक जमा करें पात्रः उपायुक्त
https://www.shirazehind.com/2018/12/21_7.html?m=0
जौनपुर।
उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ने बताया कि एक
जनपद-एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत जौनपुर में चयनित ऊनी दरी/कालीन का चयन
किया गया है। ऊनी दरी/कालीन की इकाई स्थापित करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 7
से 20 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन पत्र के साथ समस्त
कागजात सहित दो प्रतियों में 21 दिसम्बर तक जिला उद्योग एवं उद्यम
प्रोत्साहन केन्द्र में जमा कर दें। आवेदनकर्ताओं को साक्षात्कार की तिथि
बाद दी जायेगी। योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को अधिकतम 20 लाख रूपये तक
की सब्सिडी/मार्जिन मनी देय होगी। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय उपायुक्त
उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र से सम्पर्क स्थापित कर
सकते हैं।

