गीतांजलि का दिव्यांग बच्चों के लिये कार्यक्रम 9 को
https://www.shirazehind.com/2018/12/9.html?m=0
जौनपुर।
गीतांजलि जौनपुर द्वारा मूकबधिर एवं श्रवण बाधित बच्चों के लिये
सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित हुआ है जो 9 दिसम्बर
दिन रविवार को प्रातः साढ़े 9 बजे है। इस आशय की जानकारी देते हुये अध्यक्ष
शशी श्रीवास्तव गुड्डू ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव एवं विशिष्ट अतिथि
डा. मनोज मिश्र विभागाध्यक्ष पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग पूविवि हैं।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि यह आयोजन नगर के कोतवाली चौराहे के पास स्थित
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित है।

