प्रैक्टिकल के पहले देना होगा लैब का प्रमाण पत्र

जौनपुर। हाईस्कूल व इंटर की प्रयोगात्मक (प्रैक्ट्रिकल) परीक्षाओं में खानापूर्ति रोके जाने के लिए उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने तेवर बदले हैं। 15 दिसंबर से पहले स्कूल प्रबंध तंत्र को लैब का प्रमाण पत्र फोटो सहित देना है। इसका सत्यापन कार्य डीआइओएस की अध्यक्षता में होगा। यूपी बोर्ड परीक्षा 2019 के जारी कार्यक्रम को देखते हुए स्थानीय तौर पर तैयारियां तेज है। जल्द ही जहां परीक्षा केंद्रों के फाइनल रिपोर्ट पर अंतिम मुहर लगाने की संभावना है, वहीं प्रयोगात्मक परीक्षा को लेकर परिषद ने गाइड लाइन जारी की है। इसमें परीक्षा से पूर्व स्कूलों से लैब प्रमाण पत्र लिया जाएगा। यह कवायद इसलिए की जाएगी ताकि, परीक्षा सिर्फ रस्म अदायगी न रहे। यहां भी पारदर्शिता बनाए रखने को परिषद ने बीते साल के मुकाबले इस बार ज्यादा सख्ती बरती है। परीक्षा से पूर्व स्कूलों से लैब का हाल लिया जाएगा। किन स्कूलों में लैब है कहां नहीं? इसका जवाब स्थानीय तौर पर गठित टीम के सदस्यों से लिया जाएगा। मानक पूरा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। यही नहीं, लैब के प्रमाण पत्र में कोई भी जानकारी झूठी मिली तो मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के इस सख्त रुख ने उन स्कूलों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है, जहां लैब की मौजूदा स्थिति सही नहीं। डीआइओएस  का कहना है कि बगैर लैब वाले स्कूलों पर शिकंजा कसे जाने के साथ ही परीक्षा में पारदर्शिता बढ़ेगी। लैब की मौजूदा हालात क्या है। इसकी हकीकत को बताने के लिए स्कूलों को लैब का फोटो सहित प्रमाण पत्र देना होगा। बोर्ड परीक्षा में बैठने जा रहे परीक्षार्थियों के विवरण में त्रुटियों का संशोधन एक जनवरी से 31 जनवरी तक होगा। स्कूलों को यह कार्य अपनी यूजर आइडी एवं पासवर्ड के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। इस संबंध में समस्त स्कूल प्रबंधन को  निर्देश जारी हुए। हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थियों का आधार नंबर भी मिली मोहलत में परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है। इसके अलावा यदि परीक्षा में छात्र या छात्रा दोबारा बैठ रहे हैं तो उन्हें पूर्व परीक्षा के बारे में जानकारी देनी होगी। अभी तक इस जानकारी को छिपा लिया जाता था।

Related

news 434194751242678498

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item