दिव्यांग बच्चों के लिए योग प्रशिक्षण शिविर शुरू

जौनपुर।  बचपन से ही बच्चों को योग की संस्कारशाला में संस्कारित करके उनके भीतर सन्निहित शक्तियों का निरन्तर विकास कर सकते हैं और दिव्यांग बच्चों में सीखने की अपरिमित क्षमता होती है जिसे योगाभ्यास के माध्यम से और भी विकसित किया जा सकता है। उक्त बातें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ पर जिला समन्यवयिका श्रीमती मंजू पासवान नें कही। बच्चों को उनके क्षमताओं के अनुरूप योग के क्रियात्मक अभ्यासों को पतंजलि योग समिति के प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति के द्वारा कराया जा रहा है जिसमें उन्हें सूक्ष्म व्यायामों के साथ सरलतम ढंग से किये जानें वाले आसन,प्राणायाम व ध्यान के साथ योगिक-जागिंग, सूर्यनमस्कार और भस्स्त्रिका,कपालभाति,अनुलोम-विलोम,वाह्य प्राणायाम व भ्रामरी तथा उद्गीथ प्राणायामों का अभ्यास कराया जा रहा है।इस मौके पर संस्था से शक्ति सिंह, शिवाकान्त तिवारी, विकास कुमार,लल्लन पाण्डेय,फूलगेना और विन्दु यादव मौजूद रहे।   

Related

news 3624660036645898672

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item