खुदाई में मिट्टी खिसकने से दो मजदूर घायल
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_876.html?m=0
जौनपुर। बदलापुर नगर पंचायत कस्बे के घनश्याम पुर रोड पर सीवर लाइन की हो रही खुदाई में नाली साफ करते समय मिट्टी खिसकने से एक मजदूर गम्भीर घायल हो गया तथा दूसरे को मामूली चोट लगी। बदलापुर नगरपंचायत में सीवर लाइन का काम जोरों से चल रहा है। शुक्रवार को कस्बे के घनश्याम पुर रोड पर जेसीबी मशीन से सीवर लाइन की खुदाई होने के पश्चात मजदूर खुदी हुयी नाली से मिट्टी निकालकर नाली की सफाई कर रहे थे उसी वख्त अचानक मिट्टी टीले कारूप बनाते हुए खिसक गई जिससे 48 वर्षीय इंद्रजीत सरोज पुत्र बब्बू सरोज निवासी चितौड़ी गम्भीर घायल हो गया तथा 44 वर्षीय सब्बीर अंसारी पुत्र मरहूम हबीब को हल्की चोट लगी। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
