युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_473.html?m=0
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुंगराबादशाहपुर - प्रतापगढ़ रोड पर इटहरा के निकट शुक्रवार को दिन में जहर खुरानी का शिकार एक युवक सड़क के किनारे बेहोश पड़ा मिला । बताते है कि जिले के मुंगराादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बनबीरपुर निवासी बालगोविंद पुत्र रामदुलार उम्र 41 वर्ष दोपहर एक बजे मुंबई से कमा कर घर वापस जा रहा था कि मुंगराादशाहपुर के पूर्व कहीं जहर खुरानो ने उसे चाय में कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। जिसे बेहोशी की हालत में उसे उतार दिया । जब ग्रामीणों की निगाह उसपर पड़ी तो ग्रामीणों कि भीड़ जुट गई । वहीं कहीं से परवारजनों को सूचना मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे बेहोशी की हालत में लाकर पी एच सी मुंगराादशाहपुर में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
