पालिका ने पालीथिन किया जब्त , वसूला जुर्माना
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_426.html?m=0
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर )। शासन द्वारा पालीथिन एवं थर्माकोल के प्रयोग एवं बिक्री पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी मुंगराबादशाहपुर में धड़ल्ले से हो रहे प्रयोग की शिकायतें मिलने पर शुक्रवार के पालिका परिषद के कर अधीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में पालिका कर्मियो की टीम ने नगर के फुटकर दुकांनदारो के यहां अचानक छापेमारी की जिससे गुड्डू मौर्या की दुकान से 85 ग्राम , रामशिरोमणि की दुकान से 95 ग्राम प्रतिबंधित पालीथीन जब्त की गयी साथ ही दोनो से एक - एक हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया । इसी क्रम में रिंकू तिवारी की दुकान से 180 ग्राम पालीथिन जब्त कर दो हजार रुपये जुर्माना वसूला । अभियान के दौरान टीम में शामिल कर्मचारी आम नागरिकों एवं दुकांनदारो से प्रतिबंधित थर्माकोल के पत्तल , दोने , प्लास्टिक की गिलासे , पालीथिन का प्रयोग स्वयं के स्वास्थ हित एवं पर्यावरण संतुलनको बनाए रखने हेतु नही करने की अपील किए । छापेमारी टीम में राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ल , ओंकार नाथ मिश्र , बृज किशोर सहित पालिका परिषद के अन्य कर्मचारी शामिल रहे ।
