प्रतिबंधित बर्तनो में मंत्री खुद कर रहे है भोजन, पी रहे है पानी

यह फोटो नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के फेसबुक पेज से कॉपी किया गया है
जौनपुर। कोर्ट के आदेश पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में पालिथिन, थर्माकोल और प्लास्टिक के प्लेट ,गिलास समेत अन्य सामानो पर 15 जुलाई से सख्ती से प्रतिबंध कर दिया है। नगर पालिका और प्रशासनिक अमला शहर से लेकर ग्रामीण इलाके के बाजारो में छापेमारी करके इन प्रतिबंधित सामनो को जब्त करके दुकानदारो से जुर्माना वसूल कर रहे है। इतनी सख्ती के बाद भी नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव इन्ही प्रतिबंधित बर्तनों में भोजन कर रहे है। यह हम नही कह रह रहे बल्की मंत्री जी द्वारा अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की फोटो खुद गवाही दे रही है। मंत्री गिरीश यादव बीते एक दिसम्बर को अपने फेसबुक पेज पर एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें वे थर्माकोल की प्लेट में भोजन कर रहे है उनके सामने प्लास्टिक की गिलास में पानी भरा हुआ है जो भोजन करने के बाद उनके पीने लिए रखा गया है। इस फोटो पर उन्होने कैप्शन  लिखा है ग्राम बढ़नपुर में चौपाल के समापन के बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ भोजन किया। इसके उपरांत रात्रि विश्राम किया।  इस पोस्ट पर खबर लिखे जाने तक 33 लोगो ने कमेंट किया और 29 ने शेयर किया है।
दूसरी फोटो पोस्ट मंत्री जी छह दिसम्बर की रात को किया यह फोटो सदर विधानसभा क्षेत्र मानीखुर्द गांव में लगायी गयी रात्रि चौपाल की है। इस चैपाल में मंत्री जी सामने प्लास्टिक की फाईल रखी हुई है।
 सवाल यह उठता है कि नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारी लगातार छापेमारी करके पॉलीथिन, प्लास्टिक व थर्मोकोल के प्लेट , गिलास समेत अन्य सामानो को जप्त करके जुर्माना वसूल कर रहे है इसके बावजूद मंत्री जी को खाने पीने के लिए थर्माकोल की प्लेट और प्लास्टिक की गिलास कहा से आ गई। मंत्री जी भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया।
क्या प्रतिबंध के उल्लंघन पर जेल के साथ ही जुर्माना की सजा मंत्री जी पर लागू होगी ?
Add caption

नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के फेसबुक पेज का स्क्रीन शाट्स

Related

politics 622976476953125257

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item