विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_155.html?m=0
जौनपुर। जिलाधिकारी
अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा
बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना,
समग्र ग्राम समृद्धि योजना, मनरेगा, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण,
छात्रवृत्ति, विद्युतीकरण, पोषण मिशन योजना, स्वास्थ्य मिशन आदि योजनाओं की
अद्यतन प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गयी।
जिलाधिकारी
ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी रिपोर्ट शासन को भेजने से
पूर्व खुद उसको चेक करे फिर रिपोर्ट को प्रेषित करे। उन्होंने सीएमओ डा0
रामजी पाण्डेय को निर्देशित किया कि जिले में जो भी आशा बहुवें है उनकी
कार्यशैली को देखने के लिए उनके द्वारा कराये गये रजिस्टर एवं डिलवरी को
देखे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र सिंह को निर्देशित किया कि प्राथमिक
विद्यालयों में शौचालय का निर्माण की जानकारी और कार्यो का आकाड़ा शीघ्र
उपलब्ध कराये।
उन्होंने
जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव को निर्देशित करते हुए कहा कि
प्रत्येक दशा में 24 जनवरी तक सभी पात्र छात्र-छात्राओ के खाते में
छात्रवृत्ति की अन्तरण कराये।
इस
अवसर पर मनरेगा, प्रधानमंत्री सड़क योजना, ग्रामीण पेयजल मिशन, स्वच्छ
शौचालय आदि की अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्त की। जिन विभागों की प्रगति
लक्ष्य के सापेक्ष कम रही उन्हें हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि शीघ्र
ही लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाये अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही की
जायेगी।
बैठक
में मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रामजी
पांडेय, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, डीएसटीओ रामदरश यादव,
पशुचिकित्साधिकारी डा0 विरेन्द्र सिंह, ईओ नगर पालिका सहित अन्य जिलास्तरीय
अधिकारी उपस्थित रहें।

