अधिवक्तागण करें आवेदन : डीएम
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_148.html?m=0
जौनपुर। जिलाधिकारी
अरविंद मलप्पा बंगारी ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि
शासनादेश स0 डी 1462 दिनांक 02 नवंबर 2018 में वर्णित पदों हेतु जनपद में
फौजदारी/सिविल/राजस्व की वादों में पैरवी कार्य करने हेतु निर्धारित विधि
व्यवसाय में योग्यताधारी एवं अनुभव प्राप्त अधिवक्ताओं से जिला सरकारी
अधिवक्ता/सिविल/राजस्व/ फौजदारी व नामिका वकील (फौजदारी) के 20 पदों हेतु
विधि परामर्श निर्देशिका के अंतर्गत आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर दो
प्रतियों में दिनांक 6 दिसंबर 2018 से 20 जनवरी 2019 के अपरान्ह 4.00 बजे
तक आमंत्रित किए गए हैं। आवेदक अपना नाम, पिता का नाम, स्थाई पता, अस्थाई
पता, आवेदित पद का नाम, शैक्षिक योग्यता, जन्म तिथि, वकालत आरंभ करने की
तिथि, एडवोकेट बनने की तिथि तथा पंजीयन संख्या, किस कानून की वकालत करते
हैं (फौजदारी/दीवानी) आयकर दाता नहीं हो तो 3 वर्ष का आयकर
रिटर्न/अस्टेटमेंट ऑर्डर संलग्न करें, आयकर दाता नही हो तो 3 वर्ष की
विवरणी, संलग्न करें, हिन्दी का ज्ञान है अथवा नही।
विस्तृत जानकारी के लिए जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट जौनपुर के न्याय
सहायक पटल से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है।

