दबंगों ने किराना व्यापारी और महिलाओ को पीटा

 जौनपुर।  जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर में गुरुवार की शाम दबंगों ने किराना कारोबारी गुलाब मौर्या और उसके घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई कर दी। आरोप है कि चेन छीन ले गए। गुलाब मौर्या की दुकान पर केशवपुर तथा बहरीपुर गांव के दो युवक पहुंचे। खाद की बोरी पहुंचाने को लेकर विवाद करने लगे। कहासुनी होने पर दुकान में हल्की तोडफोड़ कर चले गए। कुछ देर बाद आधा दर्जन अन्य युवकों के साथ आकर गुलाब की पिटाई करने लगे। घर में घुसकर महिलाओ को भी पीटा। गांव के लोग जुटने लगे तो दबंग असलहा लहराते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष देवतानंद सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। उन्होंने असलहा दिखाने, नकदी व चेन छीनने के आरोप से इंकार किया है।

Related

news 341412900532682728

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item