BJP नेताओ ने पद यात्रा कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां
https://www.shirazehind.com/2018/12/bjp.html?m=0
जौनपुर। नगर के नईगंज व हुसेनाबाद वार्ड में भारतीय जनता पार्टी द्वारा
पद यात्रा कार्यक्रम आयोजन पार्टी के पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह के
नेतृत्व में किया गया। श्री सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के
बारे में जनता को जागरूक किया। लोगों की समस्याएं सुनी और निस्तारण का
आश्वासन दिया।
पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा 1.94 करोड़ परिवारों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे पूर्व स्वच्छता के प्रति इतना बड़ा अभियान किसी सरकार के कार्यकाल में नहीं था।
हुसेनाबाद वार्ड में यात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह और किरन श्रीवास्तव कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अंतर्गत प्रदेश के 3.38 लाख परिवारों को बैंक खाते का लाभ मिला। कार्यक्रम का संचालन अमूल्य श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सरदार सिंह , श्याम मोहन अग्रवाल, अशोक मौर्या, अभिषेक ब्रह्म, मंजू उपाध्याय, रीता जायसवाल, जय प्रकाश गुप्ता, संजय श्रीवास्तव एडवोकेट, किरन मिश्रा, भूपेंद्र सिंह , सुबाष कुशवाहा, नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, मेराज हैदर आदि प्रमख रूप से शामिल रहे। कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वें जयंती वर्ष पर पद यात्रा अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाना है।