उतरते समय ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_509.html?m=0
जौनपुर। भंडारी स्टेशन पर गुरुवार की सुबह उतरते समय
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त हो गई है। वह
अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था और बेटी
के गौने में शामिल होने के लिए गृह गांव आ रहा था।
मीरगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव का त्रिपुरारी चौहान (55) अंबेडकर नगर जिले में अकबरपुर तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। उसकी बेटी का गुरुवार को गौना जाना था। गौना में शामिल होने के लिए घर आने को त्रिपुरारी चौहान अकबरपुर से तड़के बरेली एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए। करीब दो घंटे विलंब से चल रही ट्रेन भंडारी स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक पर पहुंची तो उतरते समय वह असंतुलित होकर पटरी पर गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल त्रिपुरारी चौहान को राजकीय रेलवे पुलिस के जवानों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह मनहूस खबर मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।