शिक्षकों ने शहीद को दी श्रद्धान्जलि
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_150.html?m=0
जौनपुर। शहीद डॉ राम आशीष सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर कलेक्ट्री कचहरी के
प्रांगण में स्थित क्रांति स्तंभ पर दीप प्रज्वलित करके नम आंखों से अटेवा /
NMOPS जौनपुर के सदस्यों द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। जिला
महामंत्री संदीप चौधरी ने बताया कि आज के ही दिन 7 दिसंबर 2016 को लखनऊ में
अटेवा मंच उत्तर प्रदेश के द्वारा आयोजित पुरानी पेंशन बहाली हेतु रैली
में पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज में हमारे साथी डॉक्टर राम आशीष
सिंह जी को जान की कुर्बानी देनी पड़ी थी। जिला प्रवक्ता विनय वर्मा ने बताया
कि शिक्षक हत्या एक लोकतंत्र में सामाजिक क्षति है. जिला मीडिया प्रभारी
इंदु प्रकाश यादव ने बताया कि राम सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी जब
पुरानी पेंशन बहाल होगी। जिलासंयोजक चंदन सिंह ने कहा कि अब पुरानी पेंशन
बहाली का यह जन आंदोलन पुरानी पेंशन बहाल कर ही दम लेगी। इस मौके पर जिला
कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव, संदीप कुमार यादव, प्रेमचंद्र यादव, रोहित सिंह,
R K गौतम, राज पति पाल, लालचंद्र चौरसिया, डॉ कृपानिधि, T N यादव, हौसला
प्रसाद ,आनंद निषाद आदि लोग मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता रत्तीलाल
निषाद ने की व संचालन अजय मिश्र ने की। यह जानकारी इंदु प्रकाश यादव जिला
मीडिया प्रभारी ने दी

