दबंग ने की डांसर के साथ छेड़खानी
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_463.html?m=0
सुरेरी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी वारिस आर्केस्ट्रा संचालक है। तहरीर के मुताबिक वह गत मंगलवार को नेवढि़या थाना क्षेत्र के सीतमसराय गांव निवासी आनंद चौहान के घर पर बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा टीम लेकर गया था। नाच-गाने के दौरान रात लगभग दो बजे गांव का ही एक दबंग स्टेज पर चढ़कर नर्तकी के साथ छेड़खानी करने लगा। नर्तकी व आर्केस्ट्रा संचालक के विरोध करने पर दबंग ने नर्तकी की पिटाई करने के साथ ही उसके गले से चांदी की चेन व अंगूठी छीन कर भाग गया। मौजूद लोगों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। आर्केस्ट्रा संचालक ने शुक्रवार की दोपहर नेवढि़या थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष नेवढि़या वंश बहादुर ¨सह ने इस बारे में पूछने पर बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
