100 से अधिक महाविद्यालय पर लगा दो-दो लाख रुपये अर्थ दंड

 जौनपुर।  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने विगत सत्र में निर्धारित समय के भीतर मापदंड न पूरा करने वाले 100 से अधिक महाविद्यालय पर दो-दो लाख रुपये अर्थ दंड लगाया है। विवि के इस फरमान से कालेजों में हड़कंप मच गई है।
2017-18 में जिन महाविद्यालयों ने निर्धारित समय के भीतर मापदंड पर पूरा नहीं किया और निरीक्षक मण्डल को आख्या प्रस्तुत न करी हो। उन महाविद्यलाय पर विश्वविद्यालय ने कमियों के हिसाब से एक से दो लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। आरोपी कालेजों से अगले वर्ष मार्च तक हर हाल में कमी पूरी करने का शपथ पत्र देने का निर्देश दिया है। विश्वविद्यालय के निर्देश पत्र में अगले वर्ष मार्च तक कमी पूरी करने वाले महाविद्यालयों पर और गंभीरता से विचार करने की बात कही गई है। विश्वविद्यालय के इस फरमान से कालेजों में हड़कंप मच गई है। कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने बताया कि मापदंड न पूरा करने वाले कालेजों पर अर्थदंड लगाया गया है। उन्हें जल्द कमी दूर शपथ पत्र देने की बात पत्र भेजकर कही गई है।

Related

featured 8342118284971974812

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item