क्राइम ब्रांच की टीम ने गौराबादशाहपुर से एक युवक को उठाया, क्षेत्र में चर्चाओ का बाजार गर्म

जौनपुर।  जिला पुलिस के क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को तड़के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मनिहां गोविंदपुर गांव में दबिश देकर एक युवक को उसके घर से हिरासत में ले लिया। स्कार्पियो वाहन पर सवार नागरिक वेश में कुछ असलहाधारी टोनी सिंह के घर पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर खोलने आए टोनी  से नाम पूछा और तुरंत उसे दबोच लिया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते वाहन में बैठाकर तेजी से चले गए। परिजनों ने अपहरण की आशंका पर स्थानीय थाने के साथ ही यूपी-100 पर सूचना दी। टोनी  की गौराबादशाहपुर बाजार में ऑटो पा‌र्ट्स की दुकान है। पूछने पर गौराबादशाहपुर पुलिस ने युवक को क्राइम ब्रांच द्वारा उठाने की पुष्टि की लेकिनपूरी जानकारी देने से इंकार कर दिया। 

Related

featured 1547565475281445059

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item