नगर पंचायत द्वारा नगर में शुरू किया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

 मछलीशहर,जौनपुर । नगर में लगातार किये जा रहे अतिक्रमण की शिकायतों को मद्देनजर रखते हुये अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिये अभियान शुरू किया गया ।जिसमें दर्जनों अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 20हजार 500 रूपये जुर्माना वसूला गया । इसी प्रकार प्रतिबंधित पालीथीन बेचने वालों से भी बतौर जुर्माना 12 हजार रूपये वसूला गया । अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मछलीशहर अनिल कुमार सिंह नगर पंचायत कर्मचारियों व भारी पुलिस बल के साथ नगर के पुरानी बाजार,सरांय,कोतवाली ,कजियाना,अलबियाना,उमराना सहित कई मोहल्लों का निरीक्षण किया गया । जिसमें सड़क की पटरियों,सड़क सीमा में दूकान व ठेला आदि लगाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों सरफराज,अदनान,मोईन,वकील,भगौती,वारिस,साजिद,सेबू,गुलाम,इलियास,असलम,अरसद,सईद,सद्दाम,राहुल,पप्पू सहित 16 अतिक्रमण कारियों से प्रति व्यक्ति पांच सौ रूपये के हिसाब से 20 हजार 500 रूपये जुर्माना वसूला गया । इसी प्रकार कोतवाली व कजियाना मोहल्ले के दूकानदार राजा पुत्र मुस्ताक,मोईन पुत्र उस्मान,जावेद पुत्र फारुख के पास पालिथीन बरामद करने पर 12 हजार रूपये बतौर जुर्माना वसूला गया । इस अभियान से अतिक्रमणकारियों ,दुकानदारों में अफरातफरी मची रही ।

Related

news 8813747459841064507

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item