अलग अलग स्थानों में मारपीट में आधा दर्जन घायल, दो रेफर

मछलीशहर,जौनपुर ।स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये ।सभी घायलों को उपचार हेतु मछली शहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जिसमें दो की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।       
    बताते है कि नगुआपार (मतरी) गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी हो गई ।इसी बीच मारपीट भी होने लगी ।जिसमें 55 वर्षीय जवाहरलाल ,50 वर्षीय हीरालाल पटेल , 45 वर्षीय शकुंतला देवी व 16 वर्षीय सुरेंद्र कुमार लाठी डंडे से हुई मारपीट में घायल हो गये ।सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जहां जवाहरलाल व हीरालाल की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया । इसी प्रकार कोतवाली क्षेत्र के ही अमारा गांव में पड़ोस के दबंग लोगों द्वारा पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में 70 वर्षीय राम शिरोमणि  पुत्र जग्गू व 22 वर्षीय बिंदु  पुत्री राम शिरोमनि घायल हो गये।जिसको इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।

Related

news 7683851288426506519

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item