स्टेशन पर मालगाड़ी छोड़ भागे चालक व गार्ड
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_23.html?m=0
जौनपुर । विभाग के अनदेखी करने से नाराज लोको पायलट व
गार्ड मालगाड़ी को रेलवे स्टेशन पर खड़ा करने के बाद गायब हो गए। कल देर
रात की इस घटना के बाद मालगाड़ी सुबह तक स्टेशन पर ही खड़ी रही।
जौनपुर में वाराणसी -फैजाबाद रेल खंड के मिहरावां रेलवे स्टेशन पर कल देर रात ड्यूटी पूरी होने पर विभागीय मनमानी से परेशान लोको पायलट (चालक) व गार्ड मालगाड़ी स्टेशन पर छोड़कर भाग गए। अन्य ट्रेनों को मेन लाइन से चलाया जा रहा है। ट्रेन खड़ी होने से रात से सुबह तक यहां पर किसी दूसरी ट्रेन की क्रॉसिंग नहीं कराई गई है। विभागीय कर्मियों की मानें तो देर रात वाराणसी की तरफ से सीमेंट की रैक लेकर शाहगंज वाया कुसमी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी जा रही थी। पायलट और गार्ड की ड्यूटी पूरी हो गई थी।
जौनपुर रेलवे स्टेशन से दूसरे चालक और गार्ड के व्यवस्था के लिए कहा गया। विभागीय लोगों ने उनकी बात की अनदेखी की। जिससे नाराज चालक और ट्रेन को मिहरावां रेलवे स्टेशन पर खड़ी कर चल दिए। सहायक स्टेशन मास्टर पंकज यादव ने बताया कि मालगाडी रविवार की रात 12 बजे चालक व गार्ड की ड्यूटी पूरी हो जाने पर खड़ी कर चले गए हैं। दूसरे लोको पायलट व गार्ड के आने पर गाड़ी रवाना होगी।