पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुआ तो रोक दी जायेगी ट्रेनों की पहिये

 जौनपुर।  पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर अब रेलवे कर्मचारी भी उतर आए हैं। अपनी मांगों को लेकर नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। कर्मचारियों ने मांगे नहीं मानने पर ट्रेन रोकने की चेतावनी देने के साथ ही वर्क टू रूल के तहत स्टॉफ बढ़ाने मांग की है।
धरने का नेतृत्व करते हुए सीपी सिंह व राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों से कर्मचारी परेशान हैं। सीपी सिंह ने कहा कि ट्रेनें बढ़ने के साथ ही ट्रैक बढ़ाया जा रहा है, लेकिन कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित मांगों को लेकर कई बार प्रदर्शन के बाद भी किसी प्रकार का सुधार नहीं हुआ। वर्क टू रेल के तहत कार्य नहीं होने पर कर्मचारियों ने रेल रोकने की चेतावनी दी है। कर्मचारी इसके पहले भी ट्रैक पर उतर संबंधित मांगों को लेकर विरोध जता चुके हैं। एके सिंह, एमके मीना, एके मिश्रा, वेद प्रकाश सिंह, कैलाश नाथ, रामसूरत, सुरेश चंद्र यादव, सूबेदार, रामस्वरूप, राम सिंह, अखिलेश समेत अन्य शामिल रहे।

Related

news 6260229089125989408

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item