किसानो ने किया कलेक्ट्रेट में जोरदार धरना-प्रदर्शन

 जौनपुर।  भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसानों, मजदूरों व गरीबों की समस्याओं को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सीहीपुर में आम रास्ता व जलनिकासी व्यवस्था की मांग किया। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पीएम को प्रेषित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि एनएच 56 हाईवे द्वारा बंद किए गए आम रास्ता व जल निकासी के लिए पुलिया व साइफन नहीं बनेगा, तब तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। केंद्र सरकार तो किसान, मजदूर व गरीब विरोधी है।
इस दौरान चकमाहन सीहीपुर में 25 गांवों का एनएच 56 हाईवे द्वारा बंद किया गया। आम रास्ता व जल निकासी के लिए पुलिया व साइफन का निर्माण कराया जाए। धान क्रय केंद्रों पर नमी के नाम पर कर्मचारियों द्वारा प्रति कुंटल धान में पांच किग्रा की जा रही कटौती की जांच कराई जाए। दोषी पाए गए केंद्रों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। थानाध्यक्ष मीरगंज सेंवरी भोगीपुर निवासी किरन तिवारी के साथ व समाज विरोधी अराजक तत्वों द्वारा काफी दिनों से किए जा रहे छेड़खानी व उत्पीड़न की जांच कराकर दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाए।
इस मौके पर बाबूराम, प्रेमचंद, बलिराम, राजबलि, समरजीत, शैलेष, अशोक यादव, सत्यनारायण, भगेलू सिंह, कमलेश, घनश्याम, छोटेलाल, अमरनाथ, पारसनाथ, उर्मिला, सरोजा, कमला, गीता आदि मौजूद रही।

Related

news 3866566238321772044

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item