सीलिंग की जमीन के मुद्दे पर चर्चा
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_29.html?m=0
जौनपुर। भारतीय जन सेवा आश्रम ट्रेनिंग सेंटर पर एक दिवसीय सीलिंग की जमीन के मुद्दे पर बैठक किया गया , जिसमे बदलापुर और महराजगंज के लोगो ने भाग लिया , संस्था के सचिव दौलत राम ने सीलिंग की जमीन के मुद्दे पर चर्चा किया और आगे की रणनिति तैयार कर संबधित अधिकारियों से संपर्क कर भूमिहीनों को जमीन पट्टा कराया जाय इसके बाद विजेंद्र कुमार ने बताया कि अभी गावो में जमीन बहुत है पर भूमिहीनों के पास आज भी कुछ नही है इसलिए जिसको पट्टा है पर कब्जा नही कर पाए है अब तक, क्योकि वो जमीन दबंगो के पास है जिसे गरीब आदमी नही ले सकता इसके लिए एन्टी भू माफिया पोर्टल पर भी चर्चा कर जानकारी दिए । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल शेरबहादुर जोखन राम दयाराम गौतम शिला रामकरण बबलू सुनील बृजभूषण शोभना प्रेमसागर आदि लोगो ने अपने अपने विचार रखे कार्यक्रम का संचालन विजेंद्र कुमार और धन्यवाद ज्ञापन दौलत राम ने किया।

