खुले में रखे ट्रान्सफार्मरों से हादसे का खतरा

जौनपुर। नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मार्ग किनारे बिना बेरिकेडिग के व्यस्तम इलाकों में रखे खुले में ट्रांसफार्मर हादसों को दावत दे रहे हैं। योगी सरकार बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने का दावा कर रही है, लेकिन विभाग के आला अफसरों की लापरवाही के चलते शासन अपनी मंशा पर कामयाब नहीं हो पा रहा है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह विभाग ने जमीन पर ही व्यस्तम इलाकों में खुले में ट्रांसफार्मर रखे हैं। इन ट्रांसफार्मरों के चारों तरफ न तो जाली लगी है और नहीं बेरिकेडिग करवाई गई है। सड़क किनारे बिना बेरिके¨डग के रखे ट्रांसफार्मर हादसों को खुलेआम दावत दे रहे हैं। जनता ने बिजली विभाग के आला अफसरों से अनेक शिकायतें भी कीं, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। मुख्य चैराहे पर व्यस्तम इलाके में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मरों की बेरिकेडिग नहीं हो सकी है। इससे हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।   ट्रांसफार्मर बिना बेरिकेडिग के रखा है। बिजली के नंगे तार लटके हैं। लोगों का आवागमन होने के साथ ही बच्चे ट्रांसफार्मर के इर्द-गिर्द खेलते हैं।   लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या के प्रति लापरवाह बने, ट्रांसफार्मरों में बिजली सप्लाई को लगे लाइन के तार लटक रहे हैं। ट्रांसफार्मर के पास बच्चे खेलते हैं। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजली आपूर्ति को दुरुस्त रखने के लिए वचनवद्व हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी सरकार की मंशा पर पानी फैरने में लगे हैं। बिजली विभाग के आला अफसर किसी बड़े हादसे के इन्तजार में हैं। ट्रांसफार्मरों से कई बार फाल्ट होने पर निकली चिगारियों से आग लग जाती है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।

Related

news 4656875965786184011

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item