डीसीएम के धक्के से छात्र गंभीर
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_471.html?m=0
जौनपुर । गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़ मार्ग स्थित केराकत आजमगढ़ तिराहा पर बुधवार को सुबह डीसीएम के धक्के से कोचिग पढ़ने जा रहा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं कि आजमगढ़ से आ रही डीसीएम ने कोचिग करने जा रहे 18 वर्षी शैलेश कुमार मौर्य निवासी आनंदपुर थाना जफराबाद को धक्का मार दिया, हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसकी मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गई। आनन-फानन में दुकानदारों ने घायल छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है । हादसे के बाद ड्राइवर डीसीएम छोड़कर फरार हो गया।
