स्वास्थ्य केन्द्र पर पेयजल के लिए भटकते हैं मरीज
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_514.html?m=0
जौनपुर। मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पेयजल की व्यवस्था न होने पर मरीजों के तीमारदार बोतल का पानी लेकर पीने के लिए मजबूर हैं। नगर पंचायत द्वारा नगर में कई जगह आरो मशीन लगवाया गया कमीषनखोरी के कारण घटिया मशीनें कुछ ही दिन बाद बंद हो गई । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगे इंडिया मार्का -2 हैण्डपंप में आरओ मशीन फिट कर दिया गया जो कि कुछ ही दिन बाद खराब हो गया । कई महीनों से मरीजों के तीमारदार मरीजों को पानी पिलाने के लिए या खुद पीने के लिए बाहर से बोतल बंद पानी लेने के लिए मजबूर हैं । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक द्वारा एक आरो मशीन लगाया भी गया तो वह भी कमरे में लगा कर उस में ताला बंद कर दिया गया है , जिससे मरीज व मरीज के परिजन पानी के लिए भटकते हैं , न ही नगर पंचायत अध्यक्ष ही आरो की मरम्मत करवा रहे हैं और न ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक, मरीजों के तीमारदार द्वारा कई बार सामुदायिक स्वास्थ्य के अधीक्षक से शिकायत भी किए लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी।

