आवारा पशुओं से फसलों की बर्बादी से त्रस्त किसानों ने तहसील में किया धरना प्रदर्शन

मछलीशहर,जौनपुर । आवारा पशुओं से लगातार हो रही फसलों की बर्बादी की समस्या को लेकर क्षेत्रीय किसानों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान किसानो ने मुख्यमंत्री को सन्दर्भित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी जेएन.सचान को सौंपा।
    बताते है कि सोमवार को अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी के बैनर तले आंवारा पशुओं से परेशान किसानों ने संयोजक राजनाथ के नेतृत्व में तहसील में धरना प्रदर्शन किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अभी तक तो किसान नीलगाय,जंगली सुअर के ही आतंक से परेशान थे।लेकिन योगी शासन में किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या छुट्टा गाय,बछड़े बन गये हैं। रबी की सरसों,मटर,अरहर,गेहूं सहित सभी फसलों को क्षति पहुंचा रहे हैं इसके साथ सब्जियां भी नष्ट हो रही हैं।यही स्थिति रही तो प्रदेश का किसानो की फसल बर्बादी के चलते भूखे मरेगा।इसका खामियाजा केंद्र व प्रदेश की सरकारों को भुगतना पड़ेगा।किसानों ने मुख्यमंत्री को सन्दर्भित ज्ञापन में मांग किया कि हर ग्राम पंचायत,तहसील,ब्लॉक मुख्यालय व जिले में बाड़े बनाये जांय।इन पशुओं के दवा व संरक्षण की व्यवस्था सरकार करे।किसानों के इन आंवारा पशूओं से फसल के नुकसान का मुआबजा दिया जाय।नुकसान के आकंलन के लिये किसानों को अधिकृत किया जाय जिससे भ्रष्ट कर्मचारियों के चंगुल में न फंसे।इस अवसर पर अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी के प्रभारी डॉ.राम जीत दूबे,राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि नरायण मिश्र,राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.विवेक स्वामी,अमर नाथ खरे,लाल सेन त्रिपाठी,कमलेश तिवारी,राकेश सिंह,मो.सलमान,विनय पाण्डेय,महेश शुक्ल आदि ने बिचार व्यक्त किया ।अध्यक्षता राज नाथ तिवारी व संचालन डॉ.रामजीत दूबे ने किया।

Related

news 6228288925080412499

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item