पीएम पद के दावेदार मोदी नहीं, योगी होंगे : सिराज मेंहदी
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_656.html?m=0
जौनपुर । उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष पूर्व
एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी ने कहा कि पांचों राज्यों के चुनाव में भारतीय
जनता पार्टी का सूपड़ा साफ होने की पूरी उम्मीद है भारतीय जनता पार्टी के
अध्यक्ष अमित शाह , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारा दिया था कांग्रेस
मुक्त भारत का , पर कांग्रेस ऐसा नारा नहीं देती । कांग्रेस का मानना है कि
अच्छी सत्ता चलाने के लिए अच्छे विपक्ष की आवश्यकता है । अगर विपक्ष मजबूत
नहीं होगा तो सत्तापक्ष काम नहीं करेगा । और अगर लोकतंत्र में सत्ता पक्ष
काम नहीं करेगा तो राजतंत्र हो जाएगा । राजतंत्र को खत्म करने के लिए देश
के लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी उस बात को कांग्रेस नहीं समाप्त करना
चाहती है, बीजेपी चाहती है राजतंत्र हो जाए । जिस दिन कांग्रेस मुक्त भारत
हो जाएगा उस दिन देश फिर से गुलाम और राजतंत्र की आगोश में आ जाएगा ।
उक्त
बातें सिराज मेहंदी ने शनिवार को शिया डिग्री कॉलेज में पत्रकारों से
वार्ता करते हुए कही । उन्होंने कहा कि मैं बधाई देता हूं पांचों राज्यों
की जनता का कि उन्होंने देश में राजतंत्र स्थापित नहीं होने दिया और बीजेपी
को यह बता दिया कि इस देश में लोकतंत्र सदैव जिंदा रहेगा । प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी जी अक्सर कहते हैं कि मनमोहन सिंह चुप प्रधानमंत्री थे पर कोई
यह बता दे कि आज तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी भी मुद्दे पर
लोकसभा में बोले हैं । हां इतना जरूर है कि मोदी जी ने अपने फर्जी भाषणों
से देश की जनता को गुमराह जरूर किया है । देश में सबसे बड़ा नुकसान जीएसटी
,नोटबंदी और काले धन से हुआ है मोदी जी ने देश के करोड़ों नौजवानों को
नौकरी देने का वादा किया था पर आज नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं ।
ऐसे में जनता अब इसका बदला 2019 के चुनाव में अवश्य लेगी ।
श्री
मेहंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने प्रदेश
को नहीं देख रहे हैं यहां से उनका कोई मतलब नहीं है आर एस एस उनको पूरे
देश का दौरा करा कर उन्हें देश का नेता बना रही है । आर एस एस की चाल है कि
अगले पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी नहीं बल्कि योगी आदित्यनाथ होंगे
इसीलिए उनको पूरे देश का दौरा कराया जा रहा है । उत्तर प्रदेश नरक में जा
रहा है यहां अराजकता का माहौल है आए दिन दंगे ,लूट ,हत्या , बलात्कार यहां
तक कि पुलिस सुरक्षित नहीं है । बीजेपी को अगर उत्तर प्रदेश में सरकार
चलानी है तो योगी आदित्यनाथ के बजाय किसी ऐसे को मुख्यमंत्री बनाएं जो कम
से कम यूपी की व्यवस्था तो देख सके ।
श्री मेहंदी ने
कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में कोई विकास नहीं हो रहा हॉस्पिटल में
दवा और ऑक्सीजन मुहैया नहीं है । बुलंदशहर के मुख्य साजिशकर्ता डेली सोशल
मीडिया पर अपना बयान दे रहे हैं । उसको योगी जी गिरफ्तार नहीं कर पा रहे
हैं आजाद भारत के बाद पहली यह सरकार है जिसके राज में पुलिस सुरक्षित नहीं
है तो जनता कहां से सुरक्षित होगी । बजरंग दल , विश्व हिंदू परिषद और आर एस
एस के लोग इस सरकार में खुले तौर पर तांडव कर रहे हैं ऐसे संगठनों पर
अभिलंब कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ।
उन्होंने कहा कि
2019 का चुनाव कांग्रेस बनाम भारतीय जनता पार्टी होगा विपक्ष एकजुट हो रहा
है ताकि भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो सके यह चुनाव कांग्रेस का
गठबंधन का होगा ।
राम मंदिर के मुद्दे पर बोलते हुए
सिराज मेहंदी ने कहा कि 4 साल से अधिक हो गया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने आज तक राम मंदिर मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया की मंदिर बनेगी या नहीं
बनेगी राम जी के नाम पर सरकार में आए पर अब उनको भूल कर हनुमान जी के नाम
पर सियासत शुरू कर दिया है । यह सिर्फ बवाल चाहते हैं ताकि देश की जनता
अव्यवस्थित रहे ।

