सामुदायिक रेडियो से हो रहा है सामजिक परिवर्तन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में शनिवार को सामुदायिक रेडियो विशेष  व्याख्यान का आयोजन किया गया। 
विशेष व्याख्यान में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के पत्रकारिता विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ साधना श्रीवास्तव ने कहा कि नव  माध्यम के तेजी से विस्तार के बावजूद बहुत सारे क्षेत्रों में सामुदायिक रेडियो आज भी सूचना का सशक्त माध्यम बना हुआ है।  आज दुनिया के तमाम देश सामुदायिक रेडियो के महत्व को बखूबी समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एफएम रेडियो की लोकप्रियता ने युवा को फिर से रेडियो से जोड़ दिया है।  एफएम रेडियो मनोरंजन पर केंद्रित है वही सामुदायिक रेडियो विशेष समुदाय को ध्यान में रखकर सूचना संप्रेषण करते हुए सामाजिक परिवर्तन का कारण बन रहे है।  स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ दिग्विजय सिंह राठौर ने किया।  इस अवसर पर डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ सुनील कुमार, डॉ चंदन सिंह, डॉ रुश्दा आज़मी समेत  विभाग के विद्यार्थी मौजूद रहे।  

Related

news 2211212299094135669

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item