संदिग्ध स्थिति में मिली युवक का शव , हत्या का मुकदमा दर्ज
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_74.html?m=0
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नए पुल (शास्त्री ब्रिज) पर सोमवार की
आधी रात संदिग्ध स्थिति में युवक की लाश पाई गई। मृत युवक के भाई की तहरीर
पर पुलिस ने नामजद दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया
है। आरोप है कि दोनों उसे काम के बहाने घर से बुला कर ले गए और हत्या करने
के बाद दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को सड़क पर फेंक दिया। वहीं पुलिस का
कहना है कि मृत युवक के घायल साथी ने हादसे में मौत होना बताया है। मामले
की छानबीन की जा रही है।
पुल पर बाइक सवार युवक की क्षत-विक्षत लाश और एक के घायल पड़े होने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मृत युवक की शिनाख्त सुरेश यादव (38) पुत्र स्व. दशरथ यादव निवासी गांव पाल्हामऊ कला के रूप में हुई। मृत सुरेश पेशे से मकान निर्माण में शट¨रग का कार्य करता था। पुलिस के मुताबिक मौके पर घायल मिले सुरेश पुत्र कृपा शंकर निवासी गांव शिवापार थाना लाइन बाजार ने बताया कि वह मृत सुरेश के साथ मकान निर्माण का कार्य करता था। सोमवार की रात ढलाई के काम से छुट्टी के बाद सुरेश उसे लेकर शराब खरीदने भंडारी गया। वहां दुकान बंद होने पर कहीं और लेने जा रहा था। पुल पर ट्रक की चपेट में आने से सुरेश की मौत हो गई और वह घायल हो गया।
वहीं मृत सुरेश यादव के छोटे भाई दिनेश कुमार यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि जंग बहादुर यादव अपने भाई इनरदेव यादव के साथ सोमवार की सुबह घर आया और उसके सुरेश को जबरन शहर में गल्ला मंडी में संदीप साहू के यहां भवन निर्माण के काम के लिए साथ लेकर गया। दोनों ने सुरेश की हत्या कर दी और दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को सड़क पर फेंक दिया जिससे वह वाहन से कुचल गया। एसएसआइ हरि प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है।