चोरो ने एक लाख से अधिक सामान और नगदी उड़ाया
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_88.html?m=0
जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव में चोरों ने बंद पड़े मकान से लाखों का माल
पार कर दिया। गांव निवासी विनोद कुमार मिश्रा परिवार सहित मुंबई में रहते
हैं। सोमवार की रात चोर मकान के मेन दरवाजे का ताला तोड़ कर घर के अंदर रखे
अलमारी व बक्सा तोड़ कर चांदी के जेवर, पीतल के बर्तन व कीमती कपड़े चुरा ले
गए। सुबह घर का ताला टूटा देख पड़ोसी अभय राज मिश्रा ने जंघई पुलिस चौकी को
सूचना देते हुए मुंबई में रह रहे मकान मालिक को फोन से सूचना दिया।लोगों ने
बताया कि पीड़ित परिवार ने उन्हें बताया कि घर के अंदर रखा गया लगभग तीस
हजार नकद, 25 हजार चांदी के आभूषण समेत लगभग पचास हजार रुपये के पीतल के
बर्तन चोर उठा ले गए। आए दिन चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल
व्याप्त है।
