अब मोहम्मद हसन में होगी बीबीए-बीसीए सेमेस्टर परीक्षा
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_79.html?m=0
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबंध संचालित
बीबीए-बीसीए सेमेस्टर परीक्षा का सेंटर डोभी महाविद्यालय में निर्धारित था।
जिसे बदलकर अब मोहम्मद हसन पीजी कालेज में कर दिया गया है। कुलसचिव सुजीत
कुमार जायसवाल ने बताया कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध माइक्रोटिक
कालेज आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी मुर्तजाबाद केराकत, आरपीएस संस्थान
उदयचंदपुर जौनपुर, मां आशा ज्ञानदीप संस्थान नयनसंड में संचालित बीबीए व
बीसीए प्रथम का सेंटर तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर का सेंटर डोभी महाविद्यालय
से हटाकर मोहम्मद हसन पीजी कालेज कर दिया गया है।

