गरीबों के मसीहा है मोदी : मनीष शुक्ला

 जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150वी जयंती पर भाजपा उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश भर में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के लाभार्थियों से जनसम्पर्क एवं संवाद की दृष्टि से पदयात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत जौनपुर लोकसभा के करंजाकला मण्डल के मीरपुर,चौकीपुर,रामपुर जमीनहिसामपुर गांव में प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने पदयात्रा कार्यक्रम  के तहत जनसम्पर्क किया।
प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किये जा रहे गरीब कल्याण और जनकल्याण कार्यो को क्षेत्र की जनता को अवगत कराया। 
प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि 2014 में केन्द्र की सत्ता में आते ही  मोदी  ने गांव, गरीब, किसान नौजवान, शोषित, पीड़ित, वंचित वर्ग के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर उनका लाभ समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति तक पहुंचाया। श्री शुक्ल ने सभी का आवाह्न करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव में विपक्षी गठबन्धन के खिलाफ जनता और हमारा गठबन्धन विजयी होगा।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए ने कहा कि जब तक नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति भवन में पुनः प्रधानमंत्री पद की शपथ न ले लें तब तक आप को चैन से नहीं बैठना है। उन्होंने कहा गांव-गांव, गली-गली, कस्बा-कस्बा हर घर में सम्पर्क करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए।  जनता-कमल-भाजपा-कार्यकर्ता ऐसा सम्पर्क बनाइए की विपक्ष को पैर रखने की जगह भी न मिले। इसी राज्य में जन्में व्यक्ति आज नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की वजह से दलित और गरीब समाज का बेटा आज देश के राष्ट्रपति के पद पर बैठा है। आज पूरे देश को नरेन्द्र मोदी की नीति और नेतृत्व में अटूट विश्वास है की हमारा देश विश्व में अग्रणी देशों की पंक्ति में सबसे आगे होगा।
श्री शुक्ल ने कहा भारतीय जनता पार्टी वास्तविकता में सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलते हुए बिना किसी भेदभाव के केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचा रही है। कांग्रेस के श्रीमान राहुल गांधी को उनकी अपनी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नेता नहीं मानते हैं परंतु कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी पुत्र मोह के कारण और कांग्रेस की परिवार वादी परंपरा के कारण राहुल गांधी को नेता बनाने में लगी हुई है। अभी तक कांग्रेस समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी यह सभी पार्टियां मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में प्रयोग करती रही हैं। भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी जाति अथवा संप्रदाय के आधार पर ना तो राजनीति की है और ना उसका लाभ उठाया है। भारतीय जनता पार्टी बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों को देने में विश्वास करती है तथा उसकी सरकारें ऐसा कर भी रही हैं।
जिला मीडिया प्रभारी अभय राय ने बताया कि आगामी 9 दिसम्बर को जौनपुर लोकसभा के रामदयालगंज मण्डल में एवं 10 दिसम्बर को शाहगंज नगर मण्डल में पदयात्रा कार्यक्रम प्रदेश प्रवक्ता मा०मनीष शुक्ला जी रहेंगे।
उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र,जिला मीडिया प्रभारी अभय राय, मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र मिश्रा, दिव्यांशु सिंह,विकास पंडा, विकास ओझा,बिंदु उपाध्याय,कपिल सिंह,राजू दादा,सुनील अग्रहरी, सतीश मौर्य, अच्छेलाल मौर्य,चञ्चल यादव,दुर्गेश सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

news 7175256882789036451

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item