पदयात्रा निकालकर बतायी सरकार की योजनायें
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_978.html?m=0
जौनपुर। इस समय पूरे जनपद में भाजपा का पदयात्रा कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव के नेतृत्व में मल्हनी विधान सभा क्षेत्र के विषुनपुर गांव से कार्यकर्ताओं की पदयात्रा षुरू हो कर मसीदा लाला बाजार में समाप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता घर - घर जाकर केन्द्र व प्रदेष सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया। प्रमोद यादव ने बताया कि किसानों के समस्याओं की जानकारी ली जा रही है और उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। पदयात्रा के पूर्व किषुनपुर गांव में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष सुषील उपाध्याय, व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने सम्बोधित किया। इसके अतिरिक्त पदयात्रा मल्हनी विधान सभा के विस्तारक सचिन पाण्डेय, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष विपुल सिंह, सेक्टर प्रभारी षिवषंकर तिवारी, कोषाध्यक्ष घनष्याम यादव, सुरेन्द्र मिश्रा, अभय कुमार यादव, प्रधान वीरेन्द्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

