थानेदार दी फर्जी मुकदमे में फ़साने की धमकी,पीड़ित भागा डीएम के शरण में

जौनपुर। अदालत के स्थगनादेश के बावजूद जमीन पर पुलिस की शह पर कब्जा किए जाने की शिकायत करना युवक के लिए भारी पड़ गया है। आरोप है कि थानाध्यक्ष पीड़ित युवक को ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। युवक ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
क्षेत्र के रामपुर निस्फी गांव के रवींद्र कुमार पटेल ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि उसके आराजी की जमीन पर अदालत में मुकदमा विचाराधीन होने व स्थगनादेश के बावजूद पुलिस की शह पर विपक्षी अमृत लाल कन्नौजिया द्वारा जबरन निर्माण कराया जा रहा है। इसकी शिकायत करने थाने जाने पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वर्मा ने कार्रवाई करने की बजाय उल्टे उसे ही थाने पर बैठा लिया। उसने इसकी शिकायत आईजी जोन वाराणसी से की थी। इसी से खुन्नस खाए थानाध्यक्ष उसे व परिजनों को एससी-एसटी एक्ट के तहत फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इस संदर्भ में पूछने पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं अवधेश कुमार शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related

news 7763665035159872216

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item