लापरवाह कर्मचारी हुआ निलंबित
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_94.html?m=0
जौनपुर। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में उपजिलाधिकारी
केराकत चंदेश कुमार सिंह ने शनिवार को एक अनुसेवक को निलंबित कर दिया। उन्होंने
बताया कि काफी दिन से सूचना मिल रही थी कि संग्रह अनुसेवक वीरेंद्र कुमार
सरोज बिना सूचना के ही गायब हो जाता है। कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन सुधार
नहीं आया। तहसीलदार श्रीप्रकाश शुक्ला द्वारा जांच कराई गई तो पता चला कि
कर्मचारी हफ्तों गायब रहता है। उच्चाधिकारियों के आदेश की अवेहलना करता है।
इस पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
