Page

Pages

बुधवार, 3 जुलाई 2019

बालिकाओं को कराया जूडो-कराटे का प्रशिक्षण

 जौनपुर।  ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन  में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान  के अंतर्गत कार्यशाला की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी द्वारा की गई।  कार्यक्रम में बालिकाओं के आत्मरक्षार्थ जूडो-कराटे का प्रशिक्षण संजीव साहू एवं उनकी टीम द्वारा बालिकाओं को दिया गया।  तत्पश्चात यूनिसेफ, नया सवेरा परियोजना के जिला कोऑर्डिनेटर मोइनुद्दीन द्वारा बालिकाओं को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई।   एसआई शाहगंज प्रियंका द्वारा बालिकाओं को 1090 हेल्पलाइन की जानकारी दी और कहा कि अनजान व्यक्ति पर कदापि भरोसा न करें।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संरक्षण अधिकारी महिला कल्याण विभाग चंदन राय द्वारा बालिकाओं को किशोर न्याय अधिनियम 2015, बालकों का यौन हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2012 की जानकारी देते हुए छेड़-छाड़ या विभिन्न तरह के अपराध हो जाने पर कैसे आप कार्यवाही करेंगे इसकी जानकारी दी गयीं। उन्हाने समस्याएं अनेक समाधान एक 181 महिला हेल्पलाइन, चाइल्डलाइन 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही वन स्टॉप सेंटर के बारे में भी पूर्ण जानकारी प्रदान की गई।             
 कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बालिकाओं को सुझाव दिया गया कि सोशल मीडिया का कम से कम इस्तेमाल करें। उन्होने कहा कि आज के समय में  लड़कियां किसी भी मायने में लड़कों से कम नहीं है जब यह समझ सभी में आ जाएगी तो जनमानस में लड़को एवं लड़कियों का भेद समाप्त हो जायेगा।  कार्यक्रम को खंड विकास अधिकारी खुटहन, विद्यालय के सहायक प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य अरविंद कुमार द्वारा भी संबोधित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें