दरी उद्योग के लिए 1.50 करोड़

जौनपुर । जनपद में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए उद्योग विभाग की तरफ से प्रतिवर्ष ऋण दिया जाता है। इसी कड़ी में ऊनी दरी उद्योग के लिए 1.50 करोड़ रुपये तक का लोन दिया जा रहा है। वहीं पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित पीएम युवा स्वरोजगार योजना व ओडीओपी योजना के तहत वर्ष 2020-21 के लिए 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। इसमें मानक पूरा करने वालों को ऋण मिलने पर विभाग की तरफ से अधिकतम 35 फीसद का अनुदान दिया जाएगा। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में इस योजना में उद्योग क्षेत्र के लिए अधिकतम 25 लाख रुपये, सेवा क्षेत्र के लिए अर्थात ढाबा, रेस्टोरेंट, जलपान गृह आदि के लिए अधिकतम 10 लाख स्वरोजगार के लिए बैंक द्वारा ऋण प्राप्त किया जा सकता है। इसमें अधिकतम 35 फीसद अनुदान की व्यवस्था है। क्षेत्र व श्रेणी के अनुसार 15 से 35 फीसद तक अनुदान दिया जाएगा। इस योजना के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम न हो। आवेदन करने के लिए डब्लूडब्लूडब्लू डॉट केवीआईसी ऑनलाइन डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर डीआईसी एजेंसी पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकते है। 

Related

news 1481960385658980286

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item