उज्ज्वला का गैस न लेने पर वसूली जायेगी रकम
https://www.shirazehind.com/2020/05/blog-post_675.html?m=0
जौनपुर। कोरोना संकट में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को तीन माह तक मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के फैसले के तहत सरकार ने पहली किस्त अप्रैल में उनके खाते में भेज दी। इसके बावजूद जिले के तमाम लाभार्थियों ने सिलेंडर नहीं भरवाया। ऐसे में सरकार ने निर्णय लिया है कि जो लाभार्थी आगामी मार्च तक धनराशि का उपभोग नहीं करते हैं, तो उनसे इसकी वसूली करा ली जाए। उज्ज्वला योजना के बहुत कम कनेक्शनधारी सक्रिय हैं। अप्रैल में इन सभी के खाते में रसोई गैस सिलेंडर भरवाने के लिए धनराशि भेजी जा चुकी है। इनमें कुछ लोगों ने तो गैस के लिए बुकिंग करा ली है। हजारों लोगों तक रसोई गैस पहुंच भी गई, लेकिन ऐसे भी लाभार्थी हैं, जो खाते में रुपये उपलब्ध होने के बावजूद सिलेंडर लेने से परहेज कर रहे हैं। नियमतरू पहले माह का सिलेंडर लेने के बाद ही दूसरे माह के लिए धनराशि खाते में भेजी जानी है। उसके बाद तीसरे सिलेंडर के लिए रुपये मिलेंगे। योजना के लाभार्थियों को धनराशि इसलिए दी जा रही है कि वह अपना गैस सिलेंडर भरवा सकें। धनाभाव में ऐसा न हो कि किसी जरूरतमंद के घर चूल्हा न जले। यदि लाभार्थी 31 मार्च से पहले उपभोग नहीं करता है, तो उससे धनराशि वसूल कर ली जाएगी।

