ट्रक में बैठकर चोरी-छिपे मुम्बई से आया व्यक्ति, किया गया क्वारनटाइन

 तेजीबाज़ार| कोरोना संक्रमण के रूप में आयी महामारी ने सैकड़ो देश में अपना कहर बरपा रखा है, यह संक्रमण दिन प्रतिदिन अपना दायरा बढ़ाती जा रही है, हर व्यक्ति इस महामारी से डरा, सहमा सा है लोग एक दूसरे से उचित दूरी बनाये हुए है। जिम्मेदार लोग शासन - प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन का कड़ाई से पालन भी कर रहे है, लापरवाह लोगों की बात ही छोड़ दीजिए। इस भयावह दौर में लोग शहर से गावँ की तरफ पलायन करते हुए नजर आ रहे है, इस कार्य के लिए सरकार भी अपना कदम बढ़ा दिया है कि जो भी लोग अन्य राज्यो में फसे हुए है उन्हें वापस उनके घरों पर लाया जायेगा इसके लिए संपर्क सूत्र जारी कर दिया गया है, इसके पहले अन्य स्थानों पर पढ़ाई करने गये छात्रों को ले आने के लिये बसों की व्यवस्था से सरकार ने उन्हें सुरक्षित घरो तक पहुंचवाया भी है। लेकिन फिर भी मुम्बई, दिल्ली, जयपुर आदि स्थानों पर रहने वाले लोग चोरी छिपे ट्रको से दूध के कंटेनर, मालगाड़ी अथवा पैदल ही अपने अपने घरों के लिए आ रहे है। जो गावँ वालों के लिए मुसीबत लग रहे है। ऐसा ही मामला थाना महराजगंज क्षेत्र में देखने को मिला कि स्थानीय दिलशादपुर निवासी शुभम कन्नौजिया पुत्र रोहित बृहस्पतिवार को मुम्बई से चोरी छिपे ट्रक में बैठकर किसी तरह घर पहुंचा लेकिन गावँ के सक्रिय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी इंचार्ज तथा ग्राम प्रधान को दे दिया तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे स्थानीय प्रा0 विद्यालय में क्वारनटाइन करा दिया गया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गयीं । क्वारनटाइन कर दिए जाने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली। यात्रा के सम्बंध में शुभम कन्नौजिया ने बताया कि मुम्बई से जौनपुर जिले के लिए एक ट्रक आ रही थी उसमें बैठ कर हम आ गये, उस ट्रक में आधा दर्जन लोग बैठे थे इसने बताया कि हमें बदलापुर उतारने के बाद ट्रक में बैठे अन्य 5 लोगों को लेकर ट्रक घनश्यामपुर रोड शाहगंज की तरफ चली गयी। मेरे आने की सूचना पर प्रशासन व ग्राम प्रधान ने बदलापुर हॉस्पिटल पर मेरा चेकअप करवाया और मुझे 14 दिनों के लिए प्रा0विद्यालय में रखा गया है।

Related

news 8830243871627889390

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item