भदेठी कांड का एक इनामी आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर।  बहुचर्चित भदेठी वर्ग संघर्ष कांड में नामजद फरार चल रहे 17 इनामी आरोपितों में से एक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। अब तक पुलिस नामजद 54 में से 38 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों में से 15 को चिह्नित कर लिया है। बाकी आरोपितों की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है।
उधर, घटना को लेकर गांव में तनावपूर्ण शांति कायम है। पांचवें दिन भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा और दुकानें बंद रहीं। सरायख्वाजा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य व उनके हमराहियों ने फरार चल रहे आरोपितों में शामिल सलमान को मुखबिर की सूचना पर गांव से गिरफ्तार कर लिया। अब तक नामजद आरोपितों में से 38 पकड़े जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपितों में से 15 को चिह्नित कर सूची जारी कर दी गई है। इस तरह से अब पुलिस को 31 आरोपितों की तलाश है। घटना के बाद से गांव में बनी तनावपूर्ण स्थिति बरकरार है। पांचवें दिन भी गांव की बाजार में दुकानें बंद रहीं। एहतियात के तौर पर पुलिस व पीएसी के जवान गांव में लगातार चक्रमण कर रहे हैं।

Related

news 8223066789447030375

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item