अंतरजनपदीय महिला ठग गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2020/06/blog-post_251.html?m=0
जौनपुर। नकली सोने के जेवर बेचकर सराफा कारोबारियों को चपत लगाने वाली वाराणसी की महिला ठग लाइन बाजार थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गई। कलेक्ट्रेट तिराहा स्थित श्री महालक्ष्मी ज्वेलर्स के प्रोप्राइटर सुरेश सेठ ने थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय को सूचना दी कि उनके प्रतिष्ठान पर बेबी पत्नी स्व. सिद्दीक निवासी तेलिया बाग थाना चेतगंज नकली सोने का झाला बेचकर ठगी करने आई है। जिसे पकड़ लिया गया है। प्रतिष्ठान मालिक ने ठगी करने वाली महिला को थाने पहुंचाया। वहां उप निरीक्षक आरती सिंह ने आरोपिता से पूछताछ की। उसके पास से नकली झाला बरामद हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपिता का चालान कर दिया।

