दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर। केराकत कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात शौच करने गई बालिका के साथ दुष्कर्म व हत्या के प्रयास के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का चालान कर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेज दिया। गांव निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक उसकी 11 वर्षीय पुत्री घर के बगल में स्थित खेत में शौच करने गई थी। वहीं घात लगाए बगल के एक युवक ने उसे दबोच लिया। खींचते हुए बाजरे के खेत ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रतिरोध करने पर गला दबाकर जान से मार डालने का प्रयास किया। बेहोशी की हालत में खेत में छोड़कर भाग गया। तहरीर के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या के प्रयास व पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मुखबिर की सूचना पर रविवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।


Related

news 4468883041178113379

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item