पीयू में आज से शुरू होगा बायोलॉजिकल साइंसेज व्याख्यानमाला श्रृंखला

जौनपुर। अशोक सिंहल परम्परागत विज्ञान एवं तकनीकी संस्थान एवं बायोटेक्नोलॉजी विभागवीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय 15  से 30 जून तक जैविक विज्ञान विषय पर व्याख्यानमाला श्रृंखला वेबिनार का आयोजन कर रहा है । विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ राजा राम यादव ने कहा भारतीय परम्परागत विज्ञान का अतीत में महत्त्व थावर्तमान में हम आयुर्वेद विज्ञान और योग का महत्व कोरोना नामक महामारी से लड़ने मे देख सकते हैं और आने वाला समय में इसमें और वैज्ञानिक नवाचार की जरूरत हैं कुलपति प्रो. डॉ राजा राम ने कहा अशोक सिंहल परम्परागत विज्ञान एवं तकनीकी संस्थान का उद्देश्य हमारी भारतीय परम्परागत विज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है |अशोक सिंहल परम्परागत विज्ञान एवं तकनीकी संस्थान के समन्वयक तथा बायोटेक्नोलॉजी विभाग के डॉ मनीष कुमार गुप्ता ने बताया की जिन विषयों पर वेबिनार होना हैं उनमें आयुर्वेदिक विज्ञान: अतीतवर्तमान और भविष्यड्रग डिजाइनिंग एंड डेवलपमेंट इन् केमिस्ट्रीकंप्यूटर और फार्मास्युटिकल साइंसट्रांसलेशनल बायोलॉजीजैव रसायन और जंतु कोशिका संवर्धनजैव सूचना विज्ञान वर्तमान रुझान ,जेनेटिक इंजीनियरिंग और जैव प्रौद्योगिकीजैव प्रौद्योगिकी में नवाचार और उद्यमिता,औद्योगिक माइक्रोबायोलॉजी और पर्यावरण विज्ञान में नवाचार को सम्मिलित किया गया हैं |इस व्याख्यानमाला श्रृंखला में ड्यूक विश्वविद्यालय अमेरिकाओखलामा विश्वविद्यालय अमेरिका ,यूसीएसआई विश्वविद्यालय मलेशियाट्रिपल आई टी इलाहाबादकेंद्रीय विश्वविद्यालय हैदराबादपांडिचेरी विश्वविद्यालय पुद्दुचेरीरानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय झाँसीइलाहबाद विश्वविद्यालय,सीएसआईआर -आई एच बी टी पालमपुरजामिया हमदर्द विश्वविद्यालयबीबीएयू लखनऊकेन्द्रीय विश्वविद्यालय गुजरातकेंद्रीय विश्वविद्यालय केरला के विशेषज्ञों का व्याख्यान होगा |विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष तथा बायोटेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रो. राम नारायण ने कहा की वर्तमान परिस्थितियों में हम कोरोना नामक महामारी से लड़ रहे ऐसे में वर्चुअल माध्यम से विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार की वेबिनार व्याख्यानमाला श्रृंखला में विज्ञान संकाय के सभी विभाग बायोटेक्नोलॉजीबायोकेमिस्ट्री ,माइक्रोबायोलॉजी एवं एन्विरोमेंटल साइंस के विद्यार्थियों के लिए लाभप्रद होगा । 

Related

society 7364937959298575640

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item