युवाओ ने किया वृक्षारोपण , बताये क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस

जौनपुर।  विश्व पर्यावरण दिवस के मौके  पर बजरंग सेना युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनीत सिंह के नेतृत्व में सिटी रेलवे स्टेशन पर  वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर विनीत सिंह ने कहा कि हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है और पूरी दुनिया में संदेश दिया जाता है कि हमें हर हाल में पर्यावरण की रक्षा करना है। दुनिया में पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1972 को मनाया गया था। इसकी शुरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम से हुई थी तब 119 देशों ने इसमें हिस्सा लिया था। उसके बाद से यह सिलसिला चला आ रहा है। हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम तय की जाती है और पूरी दुनिया में उसी आधार पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस बार की थीम है 'समय और प्रकृति'। हर साल विभिन्न देशों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कोई एक देश मेजबानी करता है। इस बार जर्मनी के साथ में कोलंबिया मेजबानी कर रहा है। इस बार कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बीच विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में  विशेष योगदान आरक्षण निरीक्षक अनुराग तिवारी  का प्रदान हुआ तथा इस कार्य में कुंवर विक्रम सिंह ,अभिषेक प्रताप सिंह, जयेश सिंह, नितीश सिंह, शुभम विश्वकर्मा, सत्यम श्रीवास्तव, और विशाल सिंह ने सहयोग किया।

Related

news 7498244129866570946

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item