कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद ललई ने अपने चहेतों के लिए एक संदेश जारी किया

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री शाहगंज विधानसभा सीट से विधायक शैलेंद्र यादव ललई कोरोना की चपेट में आ गए हैं. फिलहाल वो लखनऊ अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शैलेंद्र यादव ललई ने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा किपिछले दो दिनो से हल्का बुख़ार होने के कारण कल लखनऊ में Covid-19 (कोरोना वायरस) की जाँच कराया। दुर्भाग्य से आज Covid-19 की जाँच पॉज़िटिव आयी है। आप सबके आशीर्वाद से जल्द स्वस्थ होकर आप सब के बीच रहूँगा। आप सब अपना ख़्याल रखें और स्वस्थ रहे। हल्का बुखार आने पर आज कोविड-19 टेस्ट करवाया, दुर्भाग्यवश जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. रिपोर्ट आते ही पाँच बजे तक एक अस्पताल में भर्ती हो गया. उन्होंने कहा कि आप सबके आशीर्वाद से जल्द स्वस्थ होकर आप सब के बीच रहूँगा। आप सब अपना ख़्याल रखें और स्वस्थ रहे। आप सभी के आशीर्वाद से जल्द ही स्वस्थ होकर लौटूंगा. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके ड्राइवर और साथ आए अन्य लोगों का भी टेस्ट कराया जाएगा. बताया जा रहा है कि. एहतियात के तौर पर उनके परिवार और करीबियों का सैंपल भी लिया जा सकता है. बता दें कि शैलेंद्र यादव ललई जौनपुर के जमीनी नेता हैं. उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद समर्थकों की चिंताएं बढ़ गई हैं. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.

Related

news 6215564548091724870

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item