जनपद में हर्षोंल्लास एवं धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

 

जौनपुर। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को कतर्व्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। स्वतंत्रता सेनानी ब्रह्मदेव वर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया गया। 
 जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  बनारसी राम,  ब्रहमदेव वर्मा को माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने शहीदों का नमन करते हुए कहा कि देश को आजादी बहुत मुश्किल से मिली है। देश को मिलजुल कर आगे ले जाना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के देश को आत्मनिर्भर बनाने के सपने को पूरा करने के लिए नौजवानों को आगे आना पड़ेगा तथा संस्थाओं को अपनी नीतियों में परिवर्तन करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी/कर्मचारी अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन कर ले तो प्रधानमंत्री जी के भारत को आत्मनिर्भर बनाने का सपना पूर्ण हो जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जौनपुर सांप्रदायिक सद्भाव की धरती है, हमारा प्रयास है कि गरीब-असहाय लोगों को कम से कम कलेक्ट्रेट आना पड़े, जिसके लिए जिला प्रशासन हमेशा प्रयासरत है। जनपद में 45 हजार लोगों का नाम खतौनी में चढ़ाकर खतौनी उनके घर वितरण करा दी गई। 55 हजार लोगों को विधवा, विकलांग एवं वृद्धावस्था पेंशन का फॉर्म भरवा कर लाभान्वित किया गया है। प्रत्येक ब्लॉकों में दो मनरेगा पार्क बनाए जा रहे हैं, तालाबों के किनारे ब्रेंच, घास एवं टेबल लगाए जा रहे हैं। जनपद में लगभग 100 गौशालाओं का निर्माण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जनपदवासियों ने 17 हजार कुंतल भूसा दान किया जो कि बहुत ही अनुकरणीय कार्य है। जिले में लगभग चार लाख प्रवासी 135 ट्रेनों से आए जिनको शासन के निर्देशानुसार व्यवस्थित ढंग से खाना-पानी एवं बिस्किट प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण फैलने न पाए इसके लिए पूरी ताकत से लगे हुए हैं। देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए जन सहभागिता एवं टीम में काम करना जरुरी है। उन्होंने नागरिकों एवं कर्मचारियों से कहा कि जो भी कार्य करे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश ने कहा कि अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन करना ही शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर शिवमोहन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय पहलवान ओम प्रकाश ने स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता आन्दोलन के बारे में अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्रा, पीओ डूडा, सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनक कुमारी इण्टर कॉलेज की छात्राओं को जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया।

Related

politics 8526111973215861584

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item