लायनेस क्लब जौनपुर क्षितिज ने किया माँ दुर्गा का पूजन

   नवरात्र के शुभ अवसर पर आजकल शहर गांव हर जगह भक्ति मय हुआ है। नव दुर्गा पूजा की अष्टमी पर लायनेस क्लब जौनपुर क्षितिज की लॉयनेस श्रीमती अर्चना सिंह की अध्यक्षता में लॉयनेस महिलाओं द्वारा माँ दुर्गा का सृंगार व पूजन किया गया। शहर की प्रतिष्ठित संस्था श्री महाशक्ति संस्था गौशाला परिसर पर पूजन कर कॅरोना से मुक्ति के लिए प्रथना की उक्त कार्यक्रम किया गया। लायन महिलाओं द्वारा माँ के पचरा गाये गए भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। लॉयनेस अध्यक्षा श्रीमती अर्चना सिंह ने कहा की जिस तरह माँ दुर्गा ने शक्ति के साथ हर बुराई का संहार किया उसी प्रकार हमें भी माँ दुर्गा से प्रेरणा लेकर बुराइयों के प्रति लड़ना चाहिए। आज स्त्रियों को स्वयं को कमजोर नहीं समझना चाहिए। उक्त अवसर पर नीलम जायसवाल, वंदना गुप्ता, पूनम जायसवाल, अनिता सेठ, सुधा बैंकर, लॉयन्स अध्यक्ष दिलीप सिंह, संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह' रानू' आलोक सेठ, विनय बरौतिया आदि उपस्थित रहे। उक्त पूजन के सुचारू रूप से सम्पन्न होने पर संस्था सचिव लायन सीमा सहाय ने आयी हुई सभी लॉयनेस सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Related

news 6663995349333406827

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item