एक साथ आठ राष्ट्रीय पक्षी की मौत से दहले ग्रामीण

जौनपुर। जिले में रविवार को आठ मोर मृत पाए गए। राष्ट्रीय पक्षी की एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मौत से लोग सहम गए। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सभी मोरों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में ठंड से मौत की पुष्टि हुई है। वन विभाग की निगरानी में सभी के शवों को मिट्टी के नीचे दफना दिया गया।

 जिले के करंजाकला क्षेत्र के पांडेय परसोत्तमपुर गांव के आसपास मोर अक्सर आते रहते हैं। रविवार की सुबह जब लोग बगीचे में पहुंचे तो वहां आठ मोर मृत हाल में मिले। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। प्रधान पति धनई राम मौर्य ने सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
वन रक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि करंजाकला पशु चिकित्सालय में पक्षियों का मेडिकल कराया गया। पशु चिकित्सक डॉ. आलोक कुमार चौधरी ने बताया कि पक्षी की मौत ठंड लगने से हुई है। वन विभाग के अधिकारियों ने सभी शवों को दफन करा दिया। 
 एक साथ बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षियों के मरने पर ग्राम प्रधानपति की मौजूदगी में शोक सभा में दुख व्यक्त किया। शोक सभा में प्रधान पति धनई राम मौर्य, मलखान, शुभम मंगल, सुशील मौर्य, अमन, रामदुलारी देवी, रेखा, आशा देवी, भानु, सोफिया, मुमताज आदि मौजूद रहे।

Related

news 6154392365692604774

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item